नगर पंचायत धौरहरा भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के लखीमपुर खीरी जिले में है । धौरहरा राष्ट्रीय राजमार्ग व भारत नेपाल सीमा के समीप गृह जनपद से 60 किमी की दूरी पर स्थित है। नगर पंचायत धौरहरा को 17 वार्डों में बांटा गया है| नगर पंचायत धौरहरा में प्रत्येक 5 वर्ष में चुनाव कराये जाते हैं|
2011 की भारत की जनगणना के अनुसार धौरहरा की जनसंख्या 24,545 थी । वर्ष 2022 में शासन द्वारा नगर पंचायत की सीमाओं का विस्तार किया गया जिसमे 3 नए वार्ड बने सीमा विस्तार के बाद नगर पंचायत धौरहरा की कुल जनसँख्या 30186 है जो कुल जनसँख्या के 17.17% है। धौरहरा में महिला लिंगानुपात 908 है जो उत्तर प्रदेश राज्य के लिंगानुपात से कम है। इसके अतिरिक्त धौरहरा में बाल लिंगनुपात 957 है जो राज्य के 902 के तुलना में अधिक है। धौरहरा में साक्षरता दर 45.27% जो राज्य (67.68%) के अपेक्षा कम है।धौरहरा में पुरुष साक्षरता दर 49.29% तथा महिला साक्षरता दर 40.49% है।
धौरहरा नगर पंचायत सड़क, मार्ग प्रकाश, सफाई स्वच्छ जलापूर्ति आदि सुविधाओ की आपूर्ति करता है। भविष्य में अन्य नगरीय सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रयासरत है नगर पंचायत अपने सीमा के भीतर आने वाली सभी सड़को का निर्माण तथा अपने क्षेत्र में आने वाली संपत्ति पर कर लगाने के लिए भी अधिकृत है।
माननीय मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश)
माननीय नगर विकास मंत्री (उत्तर प्रदेश)
अध्यक्ष
अधिशासी अधिकारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने शहरी भारत को रहन-सहन, परिवहन और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के इरादे से स्मार्ट सिटीज जैसी योजनाएं बनाई हैं|इस मिशन में शहरों के मार्गदर्शन
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था|
जो सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता, विशेष रूप से गरीब और वंचित सुधार होगा शहरों में सुविधाओं परिवारों को बुनियादी सेवाएं (जैसे जल आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन) प्रदान करने और निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है।